
राजू अनेजा, काशीपुर। मानसून के मौसम के दौरान बंद पड़े नाले व नालियों को चुटकियों में खोलने के लिए दिन रात तैयार रहती है काशीपुर की नाला गैंग टीम, जिनकी जितनी तारीफ करी जाए वह भी कम है।
जी हां बात चल रही है नगर निगम के नाला गैंग टीम की। भारी बरसात हो या भीषण गर्मी किसी भी मौसम में नगर निगम की नाला गैंग टीम नगर के चौंक पड़े नाले नालियों के अंदर घुसकर फावड़े पंजी की मदद से बन्द नालो को चुटकियों में खोल देते है जिसकी वजह से सड़कों में होने वाले जल भराव की स्थिति लगभग खत्म हो जाती है नाला गैंग के इस जज्बे का जहां नगर निगम कायल है वही नगर वासी भी नाला गैंग की इस तत्वता की तारीफ करते नहीं थकते हैं। टीम के इंचार्ज राजेश कुमार ने भी जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा नगर को साफ-साफ स्वच्छ स्वच्छ रखने का भरसक प्रयास किया जा रहा है नगर के नाले व नालियों में कूड़ा ना फेके और ना ही किसी को फेंकने दे यदि कोई नाले व नालियों में पूरा फेंकता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ दंडित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

