मासूम बच्चों के साथ 81 लोग पानी के बहाव में फंसे, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला

खबर शेयर करें -

पिछले 24 घंटे से पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते तपोवन में गदेरा उफान पर आ गया, जिसके कारण वहां रह रहे सपेरा बस्ती के कुछ मासूम बच्चों के साथ 81 लोग पानी के बहाव में फंस गए।

सूचना मिलने के बाद तपोवन चौकी इंचार्ज जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

ऋषिकेश और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, जिसके कारण नगर के बीचोबीच बहने वाली चंद्रभागा, सुसुवा नदी सहित सभी नाले उफान पर हैं। मुनी की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन में एक गदेरा बारिश की वजह से उफान पर आ गया। इस उफनते गदेरे की वजह से उसके पास रह रहे 81 लोग फंस गए, जिसमें कुछ बच्चे दो से चार साल के भी थे। सूचना पर तपोवन चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा जल पुलिस की टीम और कई पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पंहुचे और दुधमुंहे बच्चों को सीने से लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोगों काे पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया गया। सपेरा बस्ती के सभी लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

मुनी की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि तपोवन तिराहा के पीछे सपेरा बस्ती में अचानक गदेरे में पानी बढ़ जाने के कारण उसका बहाव बहुत तेज हो गया। इसमें सपेरा बस्ती के लोग अपने मकानों में फंस गए थे। इसमें फंसे सभी 81 लोगों को सकुशल निकालकर गुलाब नगर आश्रम में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर भोजन की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?