मिशन 2022 को फतह करने के लिए कांग्रेस अब बीजेपी की स्टाइल में, पूरा फोकस अपनी सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने में

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस अपने आप को हर मोर्चे पर मजबूत करने में लगी हुई है. ताकि आगामी चुनाव में वो जीत का स्वाद चख सके और पांच साल बाद बीजेपी के बाहर कर सत्ता में वापसी कर सके. इस क्रम में शनिवार को कांग्रेस ने हरिद्वार में सोशल मीडिया ट्रेनिंग कैंप शुरू किया. इसमें पार्टी नेताओं को सोशल मीडिया के जरिए वे कैसे जनता के बीच अपनी पैठ बढ़ाएं इसके गुर सिखाए जा रहे हैं.

चुनाव में सोशल मीडिया की क्या भूमिका है, इसके बीजेपी बहुत पहले ही समझ गई थी. बीजेपी ने चुनावी कैंपेन में इस हथियार का प्रयोग भी किया और उसके इसका फायदा भी मिला है. लेकिन कांग्रेस में इसमें पिछड़ गई थी, जिसका उसे खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. अब कांग्रेस ऐसा नहीं करने वाली है. कांग्रेस भी सोशल मीडिया की अहमियत समझ गई है. इसीलिए अब कांग्रेस उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अपनी सोशल मीडिया की टीम को मजबूत करने में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा

शनिवार को सोशल मीडिया ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप का शुभारंभ उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया. पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सोशल मीडिया की ट्रेनिंग लेने कैंप में आए हुए हैं.

ट्रेनिंग कैंप में सोशल मीडिया के एक्सपर्ट कई नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की बारीकियां बताईं. प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक अपने संदेश और विचार पहुंचाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है. इसलिए प्रोपेगेंडा से निपटने के लिए भी सोशल मीडिया का मजबूती से इस्तेमाल करना जरूरी है. इस दौरान उन्होंने लखीमपुर-खीरी की घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी पर हमला भी बोला. देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार अपराधियों को खुली छूट देने का प्रयास कर रही है. मगर जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.

आरोपी के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज और इसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे के शामिल होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. इससे साफ हो गया है कि भाजपा का प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व इसमें शामिल है.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

वहीं कांग्रेस मीडिया सेल के रष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियां सोशल मीडिया एक दुरुपयोग कर रही हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना है. बल्कि कांग्रेस अच्छा प्रयोग करके पार्टी की नीतियों और कार्यक्रम को जनता तक पहुंचायेगी.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad