मुक्तेश्वर : भाटेलिया बाजार की दो दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीमें रवाना

खबर शेयर करें -

नैनीताल: मुक्तेश्वर के भाटेलिया क्षेत्र में परचून की दुकान में आग लगने की सूचना है. आग लगने की इस घटना में दो दुकानें जलकर राख हो गई. दुकानों में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

बता दें नैनीताल के मुक्तेश्वर भाटेलिया क्षेत्र में परचून की दुकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई. आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग इतनी भीषण थी कि उसने दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. दूसरी दुकान में आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. घटना के बाद नैनीताल से दमकल विभाग के दो फायर टेंडर आग पर काबू पाने के लिए भटेलिया क्षेत्र भेजी गई.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई

जानकारी देते हुए एफएसओ चंदन राम ने बताया कि अंदेशा लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी होगी. आग के कारण दो दुकानें जल कर पूरी तरह राख हो गई हैं. बाजार में आग ना फैले इसके लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad