मुख्यमंत्री धामी के खटीमा स्थिति आवास में सांप घुसा, गौशाला में गाय की बछिया को डसा

खबर शेयर करें -

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थिति निजी आवास में बुधवार शाम को सांप घुसने से हड़कंप मच गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घर में सांप के होने की सूचना मिलते ही सबके हाथ-पांव फूल गए थे. तत्काल वन विभाग की टीम को सांप पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री के घर भेजा गया. सांप ने गौशाला में गाय की बछिया को डस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'शुभ मुहूर्त' के नाम पर सीजेरियन डिलीवरी की होड़: निजी अस्पतालों में हर दूसरा प्रसव ऑपरेशन से, एक दशक में दोगुने हुए आंकड़े

खटीमा वन रेंज के रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि बुधवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घर में सांप के घुसने की मिली थी. मुख्यमंत्री के घर में सांप की जानकारी मिलते ही वे खुद मौके पर पहुंचे. इसके बाद वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद सांप टीम की पकड़ में आया. टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है. वहीं बछिया को भी दफना दिया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का परिवार इन दिनों उनके साथ देहरादून में ही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'शुभ मुहूर्त' के नाम पर सीजेरियन डिलीवरी की होड़: निजी अस्पतालों में हर दूसरा प्रसव ऑपरेशन से, एक दशक में दोगुने हुए आंकड़े
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'शुभ मुहूर्त' के नाम पर सीजेरियन डिलीवरी की होड़: निजी अस्पतालों में हर दूसरा प्रसव ऑपरेशन से, एक दशक में दोगुने हुए आंकड़े