मुख्यमंत्री धामी से मिले सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण

कोरोना काल में उद्योगों की स्थिति पर की गई चर्चा

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने सूबे के मुखिया पुस्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान कोरोना काल में उद्योगों को संचालित करने में आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि सरकार राज्य में स्थापित उद्योगों के साथ है।
बुधवार को सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सेंचुरी मिल के सीईओ से कोरोना काल में उद्योगों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिसपर मिल के सीईओ ने कहा कि कोरोना काल में उद्योगों को संचालित करना मुश्किल होता जा रहा था। लेकिन वर्तमान में उद्योग धीरे धीरे पटरी पर आने लगे है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार हमेशा उद्योगों के साथ है। इस मौके पर विकास कार्यो के लिए खर्च किए जाने वाले सीएसआर फंड के बारे में चर्चा की गई। जिसपर मिल के सीईओ श्री नारायण ने बताया कि मिल के आप पास व अन्य क्षेत्रों में हर वर्ष सीएसआर फंड से करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जाते है। उन्होने मिल प्रबंधन राज्य के विकास में हर संभव मदद करने के लिए कटिबंद्ध है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?