मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय ‘नन्दा देवी लोकजात मेले’ का उद्घाटन, प्रदेश के तरक्की की कामना

नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय मेला घोषित करने समेत विभिन्न घोषणाएं की

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली जिले के नंदानगर ब्लाक अंतर्गत कुरुड़ गांव पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया।

उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश के तरक्की की कामना की। मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री ने नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय मेला घोषित करने समेत विभिन्न घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक मेले संस्कृति के साथ जोड़ने का काम करते हैं। राज्य सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों को संरक्षण कर नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है। भाजपा सरकार आस्था के सम्मान के साथ विकास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को देखते हुए पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर नकल पर प्रभावी रोक लगाई है। सरकार की कार्यप्रणाली का प्रतिफल है कि अब तक 16 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सतत् विकास का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है। इस कारण उत्तराखंड देश में सतत् विकास में पहले पायदान पर खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में बदरीनाथ और केदारनाथ का विकास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' आज, लालकुआं में जुटेंगे दिग्गज, इन 10 बड़े मुद्दों पर हुंकार

मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं भी की। इसमें नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदान निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा कार्य, थराली के ढाडरबगड़ में बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय मेला घोषित करने, नंदानगर चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की भी घोषणा की। इस दाैरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मंदिर समिति अध्यक्ष सुखबीर रौतेला, राकेश गौड़, मेला समिति अध्यक्ष रेखा देवी, प्रकाश गौड़, प्रमुख भारती फर्स्वाण आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  चेतावनी के बाद भी नहीं जागा सिस्टम, द्रोणासागर में भरभराकर गिरा विशालकाय सूखा पेड़; टला बड़ा हादसा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी