मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर व्यापारियों ने किया मिष्ठान वितरण

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर गदगद काशीपुर के व्यापारियों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस धमाकेदार जीत की शुभकामनाएं दी।


उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा के नेतृत्व में एकत्रित हुए व्यापारियों ने चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत पर जमकर जश्न मनाया तथा एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सेठी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 54 हजार 121 वोटों से जीत दर्ज कर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है तथा उनकी इस प्रचंड जीत पर प्रत्येक उत्तराखंड वासी अति उत्साहित है। उन्होंने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हमारे देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हमारे प्रदेश की कमान युवा एवं तेजतर्रार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में है जिससे प्रदेश में विकास का पहिया अद्भुत रफ्तार पकड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

उन्होंने कहा कि युवा जोश एवं युवा सोच के साथ प्रदेश के विकास को भी ऊंचाइयों तक पहुंचा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नया कीर्तिमान हासिल करेंगे। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ,मंडल अध्यक्ष राजकुमार सेठी ,दीपक गुलाटी ,सुरेश कुमार मिड्ढा ,मोहित यादव, मनोज शर्मा ,सुशील कुमार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर