मुनस्यारी : ततैयों के हमले से महिला गंभीर रूप से जख्मी, पहले हल्द्वानी रेफर, फिर बरेली रेफर
मुनस्यारी : क्षेत्र के माणी टुंडी गांव में ततैयों के हमले से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, फिर यहां से बरेली रेफर करना पड़ा है।
मुनस्यारी के माणी टुंडी गांव में खेत में काम कर रही राधा देवी (52) पर ततैयों ने अचानक हमला बोल दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया।

परिजनों के मुताबिक हल्द्वानी में भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने महिला को बरेली रेफर किया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, ततैयों के आतंक से क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक ततैयों ने कई लोगों को जख्मी कर दिया है।
कई बार सूचना के बाद भी प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाया, जिसकी कीमत महिला को चुकानी पड़ी है। वहीं, महिला के जख्मी होने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ततैयों के छत्ते को नष्ट करने का प्रयास किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

