मुनस्यारी : पातों में हेलिकॉप्टर के इंतजार में गर्भवती ने खेत में बच्चे को दिया जन्म, नवजात मृत घोषित

खबर शेयर करें -

धारचूला/पिथौरागढ़। मुनस्यारी की ग्राम पंचायत पातों में हेलिकॉप्टर के इंतजार में एक गर्भवती ने खेत में बच्चे को जन्म दे दिया। करीब दो घंटे बाद हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम के साथ पहुंचा।

जांच के बाद टीम ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद हेलिकॉप्टर महिला को लेकर पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचा, जहां महिला का इलाज चल रहा है। परिजन और जिला पंचायत सदस्य के मुताबिक करीब दो घंटे देरी से हेली पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी


मुनस्यारी ब्लॉक के पातों गांव निवासी लक्ष्मी देवी (25) पत्नी श्याम सिंह दरियाल को शनिवार को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इस पर लोगों ने विधायक को फोन पर मामले की जानकारी दी। विधायक हरीश धामी ने प्रशासन को फोन किया जिसके बाद हेलिकॉप्टर को पातों गांव भेजा गया। हेली सेवा के इंतजार में महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान महिला ने खेत में बच्चे को जन्म दे दिया। वहां मौजूद आशा कार्यकर्ता खीला देवी ने बताया कि गर्भ में बच्चा उल्टा फंस गया था जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। करीब दो घंटे बाद हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचा। जांच के बाद टीम ने मौके पर नवजात को मृत करार दे दिया।
फिर हेली से महिला को पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की हालत में अब सुधार है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया का कहना है कि अगर हेली सेवा समय से मिल जाती तो नवजात को बचाया जा सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान