मूलभूत सुविधाओं का अभाव : गर्भवती ने मोबाइल की लाइट में दिया 3 बच्चों को जन्म

खबर शेयर करें -

टिहरी: प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का कितना अभाव है इसकी बानगी टिहरी जिले के चौंरीखाल गांव में देखने को मिली है. जहां गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर मोबाइल की लाइट से चारपाई के सहारे सड़क तक पहुंचाया गया. जब तक मदद के लिए 108 एंबुलेंस सेवा पहुंचती तब तक महिला एक बेटी को जन्म दे चुकी थी.

टिहरी जिले के कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत बढ़ियारगढ़ के चौरीखाल गाव की अंजू देवी को प्रसव पीड़ा हुई. जिसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को इसकी जानकारी दी. जैसे ही रात 11 बजे 108 एम्बुलेंस सेवा लेकर कर्मचारी हिमांशु और चालक महेंद्र गांव पहुंचे तब तक गर्भवती महिला ने एक बेटी को जन्म दे दिया था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

108 एम्बुलेंस सेवा के फार्मासिस्ट हिमांशु ने नवजात को दवा दी. जिसके बाद प्रसव पीड़ित महिला को आधा किलोमीटर पैदल चारपाई पर ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया. बीती रात से गांव में बिजली न होने के कारण मोबाइल की लाइट के सहारे ही किसी तरह अंजू को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

जिसके बाद एंबुलेंस से महिला और नवजात को लेकर श्रीनगर के बेस अस्पताल के लिए निकली. गांव से 7 किलोमीटर आगे सिलरी गांव के पास पहुंचते ही महिला ने रात 2 बजे 2 और बच्चों को जन्म दे दिया. देर रात महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया गया. जहां तीनों बच्चों की हालात ठीक है. 108 एम्बुलेंस सेवा के रजत उनियाल और टिहरी सीएमओ संजय जैन ने 108 एम्बुलेंस के फर्मासिस्ट व चालक की समझदारी की तारीफ की.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad