मेडिकल स्टोर स्वामी कर रहे थे नाश्ता इतने में चोरों ने मौका देख कर दुकान के गल्ले पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने दिनदहाड़े दुकानों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है नगर के बाजपुर रोड, विनायक मार्केट में स्थित महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर (दवा इंडिया जेनेरिक फार्मेसी) में अज्ञात चोर ने धावा बोलकर मेडिकल स्टोर के गले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया उस समय मेडिकल स्टोर स्वामी दुकान में ताला लगाकर दो मंजिलें में बने घर पर नाश्ता कर रहे थे मेडिकल स्टोर स्वामी ने चोरी की सूचना डायल 112 को दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

मेडिकल स्टोर के स्वामी अनुज चौहान ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजे के आसपास अपनी दुकान खोली थी और साफ-सफाई व पूजा आदि करने के बाद 8 बजे के लगभग वे नाश्ता करने दुकान के शीशे के दरवाजे को लॉक कर दुकान के ऊपर बने घर में नाश्ता करने चले गये थे। जब वे 9.30 बजे फिर से नीचे आये तो देखा कि शीशे के दरवाजे का लॉक खुला हुआ है। उन्होंने गल्ला चैक किया तो देखा कि कोई अज्ञात चोर उनकी दुकान के गल्ले से 28 हजार रुपये निकालकर चंपत हो गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

दिन दहाडे़ घटी चोरी की इस घटना से विनायक बाजार के सभी दुकानदार सकते में आ गये हैं, क्योंकि बाजार में चोरी की यह पहली घटना है। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad