मोच के लिये यह बहुत ही कारगर इलाज माना गया है

खबर शेयर करें -

 

Google images

कई बार काम करते समय, खेलते कूदते सीढ़ी चढ़ते हमें यह मालूम ही नहीं हो पाता कि हमारे हाथ-पाँव या कमर में मोच लग गई है, लेकिन कुछ समय बाद उस जगह दुःखने पर हमें यह पता लगता है। उस अंग पर सूजन आ जाती है और काफी दर्द होने लगता है|

● इसके स्थान पर चने बांधकर उन्हें पानी से भिगोते रहें। जैसे-जैसे चने फूलेंगे वैसे-वैसे दूर होती जाएगी, यह बहुत ही कारगर इलाज माना गया है।

● सरसो और हल्दी को गर्म करके उसे मोच वाले स्थान पर लगायें और उस पर एरण्ड के पत्ते को रखकर पट्टी बांध दें।

 

 

Google images

● फिटकरी के 3 ग्राम चूर्ण को आधा किलो गर्म दूध के साथ लेने से मोच और भीतरी चोट जल्दी ही ठीक हो जाती है।

● 10-10 ग्राम नौसादर और कलमी शोरा को पीसकर उसे 200 ग्राम पानी में मिलाएं फिर इसमें कपड़ा भिगोकर बार-बार इसके ऊपर लगाने से शीघ्र लाभ होता है।

● शहद और चूना मिलाकर उससे दिन में 2-3 बार हल्की मालिश करने से जल्दी आराम होता है।तेजपत्ता और लौंग को पीसकर उसका लेप लगायें। इससे धीरे-धीरे सूजन और दर्द दूर हो जाता है।

● कड़वे तेल में अजवायन और लहसुन जलाकर उस तेल की मालिश करने से बदन दर्द दूर हो जाता है।

● इस पर ग्वारपाठे का रस लगाने से भी शीघ्र ही काफी आराम मिलता है। पान के पत्ते पर सरसों का तेल लगाकर, उस पत्ते को हल्का गर्म करके इस पर बांध दें।

 

 

Google images

● पान का पत्ता या आम का पत्ते को अच्छी तरह से साफ और चिकना कर उस पर नमक लगा कर बांधने से काफी लाभ होता है। इमली की पत्तियों को पीसकर उसे गुनगुना करके उसका लेप लगायें ।

● चोट लगने पर नमक में काले तिल, सूखा नारियल और हल्दी मिला कर पीस कर गरम करके चोट वाले स्थान पर बांधने से शीघ्र ही आराम मिलता है।

● तुलसी के पत्तों के रस तथा सरसों के तेल को एक साथ मिलाकर उसे थोड़ी-थोड़ी देर बाद दिन में 4-5 बार इस पर लगाना ठीक रहता है।

Google images

● अखरोट के तेल की मालिश करने से भी मोच और हाथ पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है। नमक को धीमी आग पर काफी सेंककर गर्म-गर्म ही किसी मोटे कपड़े में बांधकर सिंकाई करने से आराम मिलता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad