मोटाहल्दू किसान सेवा समिति के वार्षिक अधिवेशन में किसानों को बांटे गए 68.50 लाख का व्याज रहित ऋण
मोटाहल्दू: बहुउद्देशीय मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति के 43 वें वार्षिक अधिवेशन में किसानों को 68.50 लाख रुपए का व्याज रहित ऋण वितरित किए गए, इस मौके पर समिति का वर्ष 2022-23 का 19 करोड़ रुपए का अधिकतम दायित्व पास किया गया।
रविवार को मोटाहल्दू के एक वैंकट हाल में समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में 43 वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। बैठक में विधायक मोहन सिंह बिष्ट व विशिष्ट अतिथि डिस्टिक कोआपरेटिव बैंक नैनीताल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों वह जनप्रतिनिधियों ने समिति से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारियां ली और अपने विचार व्यक्त करें, समिति के आंकिक विपिन चंद्र बमैठा द्वारा आय व्यय का ब्यौरा पढ़ा गया तथा मंच संचालन सहआंकिक प्रकाश चंद्र जोशी द्वारा किया गया, इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दुर्गापाल ने बताया कि वर्ष में समिति ने 6.11 लाख रुपए का लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में विधायक ड्रा मोहन बिष्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 65 सदस्यों को 43 लाख, दुधारू पशु योजना ऋण के तहत चार समूहो को 17.50 लाख तथा विविध ऋण के तहत 16 सदस्यों को आठ लाख व्याज रहित ऋण वितरित किया।

बैठक का संचालन समिति के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश सिंह शाही, उप निबंधक सहकारिता कुमाऊं मंडल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, सीमा पाठक, बिपिन चंद्र जोशी, दलीप सिंह गाड़िया, चंद्रशेखर कबडाल, विक्की पाठक, संजय पाठक, चंद्र प्रकाश, हरीश भट्ट, कमला कबडाल, हरिप्रिया जोशी, कीर्ति पाठक, अनिल पांडे, ईश्वरी दत्त जोशी, खिमानन्द जोशी, विपिन चंद्र बमेठा, चंदू पंत, रोहित बमेठा, मनोज पपोला, लोकेश भट्ट, हर्षित जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

