मोटाहल्दू में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बरेली रोड के मोटाहल्दू में करंट लगने से एक और नर हाथी की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सोमवार की रात को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से हाथियों के झुंड से दो हाथी बरेली रोड के मोटाहल्दु कि ग्रामसभा पदमपुर देवलिया में पहुंचे। जिनमें से एक हाथी की गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा हाथी जंगल को चला गया। मंगलवार की प्रातः ग्राम प्रधान रमेश जोशी द्वारा मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद एसडीओ शशि देव व वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्या के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: युवक को पैर में मारी गोली, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी


बता दे कि है गत 18 दिसंबर को तराई पूर्वी वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा घायल हो गया था, जिसका एक सप्ताह तक उसका उपचार किया गया, परंतु उसकी जान नहीं बच सकी। अब करंट लगने से दूसरे हाथी की मौत से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर चीनी ₹70 पार! दुर्गापाल बोले— बहनों की थाली और भाइयों के मुंह का स्वाद कड़वा कर रही सरकार