मोटाहल्दू में 42वें वार्षिक अधिवेशन में 18.37 करोड़ का बजट पारित

खबर शेयर करें -

लालकुआं: मोटाहल्दू स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के 42 वें वार्षिक अधिवेशन में 18 करोड़ 37 लाख रुपए का बजट पारित किया गया। कोविड महामारी को देखते हुए किसानों द्वारा अधिवेशन में वर्चुवल तरीके से भाग लिया।

रविवार को मोटाहल्दू स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के 42 वें वार्षिक अधिवेशन में समिति के अध्यक्ष हेम दुर्गापाल ने बताया कि समिति द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत किसानों को ढ़ाई एकड़ के कम जमीन पर जीरो प्रतिशत पर एक लाख रुपए ऋण वितरित किया जा रहा है। उन्होने बताया जीरो प्रतिशत व्याज दर पर इस वर्ष एक करोड़ 45 लाख रुपए फसली ऋण व 18 लाख रुपए पशु योजना में दिया गया। उन्होने नौ प्रतिशत लाभांश की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

इस दौरान समिति के प्रबंध निदेशक चंद्रप्रकाश सिंह शाही द्वारा गत वर्ष की कार्यवाही पड़ी गई। जबकि आंककी विपिन चंद्र बमेटा द्वारा 31 मार्च 2021 का संतुलन पत्र पड़ा गया। अधिवेशन में संचालक हरीश चंद्र भट्ट, दलीप सिंह गडिय़ा, चंद्र शेखर कब्डाल, शिरोमणी चौबे, विक्की पाठक, संजय पाठक, तारा दत्त लौशाली, हरिप्रिया जोशी, कमला कब्डाल, प्रकाश चंद्र जोशी, रोहित कुमार, मनोज पपोला, लोकेश भट्ट सहित कई सदस्य मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद