मोतीनगर और गोरापड़ाव के बीच अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को गोली मारी

खबर शेयर करें -

कल रात बिंदुखत्ता में हुए गोली कांड का मसला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब से कुछ देर पहले बरेली रोड पर मोतीनगर और गोरापड़ाव के बीच अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे एक 55वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है। उन्हें गंभीर स्थिति में हल्द्वानी चिकित्सालय के लिए भेजा गया है। उधर मंडी पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

मिल रही जानकारी के अनुसार घटना प्लानेट हौंडा के शो रूम के आसपास की है। यहां 55 वर्षीय कौस्तुभ अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उनके परिजन घर के अंदर थे। इसी बीच अचाानक कौस्तुभ के चीखने और गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो कौस्तुभ जमीन पर पर पड़े थे। आनन फानन में उन्हें हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

चूकिं यह क्षेत्र मंडी पुलिस चौकी की सीमा में आता है इसलिए मंडी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी गई। चौकी से पुलिस की टीम पहुंच गई है। घटना लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई हैं।हल्द्वानी कोतवाली से भी पुलिस को मौके प भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad