मौसम अपडेट : उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, गर्मी का तेवर रहेगा बरकरार, करना पड़ेगा उमस का सामना

खबर शेयर करें -

देहरादून: देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी गर्मी अपना तेवर दिखा रही है. वहीं, भीषण गर्मी और बढ़ते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ऊष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है. साथ ही मौसम मुख्य तौर पर शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, दिनभर खिलने वाली चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े से लोग परेशान हैं. तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं. आलम ये है कि दो कदम चलते ही राहगीरों के हलक सूख रहे हैं. चिलचिलाती धूप के साथ ही गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा. जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ऊष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है. प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में दिन के समय तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. वहीं, तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad