यशपाल आर्य की घर वापसी के बाद बीजेपी में ही नहीं कांग्रेस में भी उथल-पुथल, सरिता का यशपाल पर तंज

खबर शेयर करें -

रामनगर: यशपाल आर्य और उनके बेटे की ‘घर वापसी’ पर जहां बीजेपी नेता हमलावर हैं वहीं कांग्रेस के नेता भी उनकी मुखालफत करते दिखाई दे रहे हैं. नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्या ने यशपाल आर्य पर तंज कसते हुए कहा कि कार्यकर्ता और उनके मन में यशपाल आर्य के आने से उथल-पुथल चल रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की मलाई खाकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल से टिकट के मामले में किसी भी प्रकार से समझौता नहीं करूंगी. यशपाल आर्य बड़े चेहरे हैं, वह कहीं से भी लड़ सकते हैं.

गौर हो कि पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ रामनगर पहुंची सरिता आर्या ने यशपाल आर्य पर जमकर हमला बोला. सरिता आर्या ने कहा कि यशपाल आर्य ने भाजपा में 4 साल से ज्यादा समय में मलाई खाई और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी का मिशन 2027: लालकुआं से “घर-घर चर्चा, घर-घर संघर्ष” अभियान का शंखनाद; क्षेत्रीय मुद्दों पर जनता को गोलबंद करने की तैयारी

यह भी पढ़े 👉 टमाटर और प्याज के दाम आसमान पर, सब्जियों में छोंक लगाना मुश्किल

उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने पर उनको बधाई है पर इससे हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित मेरे मन में भी उथल-पुथल है. बता दें कि सरिता आर्या नैनीताल से पूर्व में विधायक रह चुकी हैं और इस बार भी वे टिकट की प्रबल दावेदार भी हैं. लेकिन यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका टिकट मिलने पर संशय बना हुआ है. क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में संजीव आर्य ने नैनीताल सीट से बंपर जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी का मिशन 2027: लालकुआं से “घर-घर चर्चा, घर-घर संघर्ष” अभियान का शंखनाद; क्षेत्रीय मुद्दों पर जनता को गोलबंद करने की तैयारी

यह भी पढ़े 👉 भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण में बंपर वैकेंसी, जानिए पात्रता और वैकेंसी डिटेल

वहीं, अब अपना टिकट कटना देख सरिता आर्या बौखलाई हुई हैं और यशपाल आर्य पर हमलावर हैं. सरिता आर्या का कहना है कि उनके द्वारा शीर्ष नेतृत्व से कह दिया है कि नैनीताल सीट पर वे किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगी. जिसको लेकर उन्हें आश्वासन शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया है.

उन्होंने कहा कि जब टिकट बटेंगे उस समय अगर ऐसा कुछ होता है तो वो आगे का निर्णय लूंगी. उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की सिपाही रही हूं. पार्टी के लिए लगातार कार्य किया हैं और लगातार सक्रिय रही हैं. सरिता आर्य ने कहा कि यशपाल आर्य बड़े चेहरे हैं वह कहीं से भी लड़ सकते हैं.