यहाँ जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने गई दो युवतियो की लाश पेड़ पर एक ही दुपट्टे में झुलती मिली, परिजनों में मचा कोहराम

Here the dead bodies of two girls who had gone to watch the Janmashtami program were found hanging on a tree in the same dupatta, creating chaos among the family members.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,कायमगंज। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में दो दलित युवतियों के शव एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकते हुए मिले हैं। दोनों सहेलियां जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के लिए परिवार के साथ निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं। जब परिवार को उनके शवों की सूचना मिली, तो घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल-खेल में हुआ खौफनाक हादसा; बच्चे ने घुमाई चाबी, स्टार्ट होकर दौड़े ट्रैक्टर ने 8 साल की आयशा को कुचला, मौत

घटना का विवरण

घटना स्थल पर स्थित आम के बाग में ग्रामीणों को दोनों युवतियों के शव लटकते हुए मिले। पुलिस के अनुसार, पेड़ पर चढ़ने के निशान मिले हैं, जिससे प्रारंभिक जांच में हत्या या रेप की आशंका से इनकार किया जा रहा है। हालांकि, मृतक युवती के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन और चप्पल भी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला कोर्ट में सनसनी: पार्किंग में खड़ी कार में मिला वरिष्ठ अधिवक्ता का खून से सना शव, सुसाइड नोट बरामद

पुलिस का बयान और जांच

फर्रूखाबाद के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों युवतियों की उम्र 18 और 15 साल थी और वे करीबी दोस्त थीं। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)' का विस्तार; लालकुआं के प्रवीण कुमार कांडपाल बने प्रदेश सचिव