यहां कार सीखने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, झील में समाई अनियंत्रित कार में तीन पीढ़ी एक साथ हुई जिंदा दफन , गांव में मातम

Here a painful accident happened while learning a car, three generations were buried alive together in an uncontrolled car that fell into the lake, mourning spread in the village.

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,राजस्थान।  राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हुए दर्दनाक हादसे में यूपी के रामपुर स्थित सैफनी थाना क्षेत्र के रवाना गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की झील में डूबकर मौत हो गई। दरअसल रवाना गांव निवासी मरगूब हुसैन (49) बेटा शानिब हुसैन (19) मरगूब हुसैन का पोता हसनेन (5) समेत तीनों कार लेकर निकले थे।
बताया गया कि राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ में मरगूब एक मस्जिद में इमाम थे। अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। जिला हनुमानगढ़ के टिब्बी इलाके में सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे राठी खेड़ा तलवाड़ा झील के पास कार अनियंत्रित होकर गिर गई थी।
कार गिरने की सूचना पर तत्काल तलवाड़ा पुलिस और टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार से तीनों के शव निकाले गए। उधर घटना की सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी गई। हादसे की बात सुनकर परिवार के लोग रौते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। उधर रवाना गांव से भी परिवार के लोग राजस्थान के लिए निकल पड़े। हादसे के बाद शाहबाद के रवाना गांव में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। बताया गया कि यह हादसा कार सीखने के दौरान हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धारी के दुदली गांव में भीषण सड़क हादसा; 50 फीट गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत, चार गंभीर