यहां निकली है 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, जानें कैसे करना है अप्लाई
इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (IREL) ने अधिसूचना जारी कर ट्रेनी, सुपरवाइजर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 05 अक्टूबर 2021 या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. पदों के लिए ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, इंटरमीडिएट या समकक्ष जैसी आवश्यक योग्यताएं रखी गई हैं.

अधिसूचना के अनुसार उपरोक्त पदों पर लिखित परीक्षा स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और के माध्यम से चयन किया जाएगा. भर्ती के माध्यम से IREL के 54 रिक्त पद भरे जाएंगें. विस्तृत वैकेंसी डिटेल नीचे दी जा रही है.
वैकेंसी डिटेल
ग्रेजुएट ट्रेनी (Finance) – 07 पद
ग्रेजुएट ट्रेनी (HR) – 06 पद
डिप्लोमा ट्रेनी – 18 पद
जूनियर सुपरवाइजर – 01 पद
प्राइवेट सेक्रेटरी – 02 पद
ट्रेड्समैन ट्रेनी – 20 पद
शैक्षिक योग्यता
ग्रेजुएट ट्रेनी (Finance) – इस पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीए इंटरमीडिएट या सीएमए इंटरमीडिएट या कॉमर्स में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
ग्रेजुएट ट्रेनी (HR) – इस पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में कम से कम 60 फ़ीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवार पदों के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता की विस्तृत डिटेल के लिए अधिसूचना देख सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
-उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार IREL की आधिकारिक वेबसाइट www.irel.co.in के करियर सेक्शन पर जाएं.
– इसके बाद उम्मीदवार ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें.
-अब सभी आवश्यक डिटेल जैसे कि ऐच्छिक पद, नाम, श्रेणी, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें.
-अब सबमिट पर क्लिक करें.
-ईमेल और मोबाइल नंबर पर प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड को अच्छी तरह से चेक कर लें.
-अब उम्मीदवार फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
-भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट रख लें.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

