यहां मात्र ₹500 में बनाए जा रहे थे फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड, मौके पर पहुंची पुलिस भी फर्जीवाड़ा देख कर रह गई दंग

Here, fake Aadhaar cards and voter ID cards were being made for just ₹ 500, the police who reached the spot were stunned to see the fraud.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,हल्द्वानी। बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद जहां सरकार घुसपैठ को लेकर काफी अलर्ट दिखाई दे रही है वही हल्द्वानी के राजपुर इलाके  में मात्र ₹500 में फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक घर में दबिश दी तो बड़ी संख्या में फर्जी आधार और वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

एसआई नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल ललित बिष्ट और कांस्टेबल जगत सिंह ने राजपुरा क्षेत्र में गश्त पर थे। धोबीघाट के पास में मुखबिर ने सूचना दी कि वार्ड 12 राजपुरा में रहने वाला कृष्ण कुमार कश्यप पुत्र कैलाश नारायण अपने घर में वोटर कार्ड व आधार कार्ड के नम्बर बदलने का काम करता है।

वारंट हासिल कर टीम ने कृष्ण कुमार कश्यप के घर पर छापेमारी कर दी। यहां उसकी पत्नी प्रीति व दो बेटे वैभव और लव्यांशू मौजूद थे। छापेमारी के दौरान एक कमरे में कंप्यूटर आदी सामान मिला। साथ ही दीपक कश्यप निवासी वार्ड 2 राजेन्द्र नगर के नाम का मूल वोटर कार्ड और एक फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं हाईवे पर टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में तोड़ा दम

तलाशी और बढ़ाई गई तो दर्जनों की संख्या में ऐसे फर्जी वोडर आईडी और आधार कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फोटो शॉप का काम काम करता है। लोगों के वोटर कार्ड व आधार कार्ड के नम्बर व फोटो कंप्यूटर से बदल देता था और इसके बदले में 500 रूपये लेता था। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(2), 336(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।