युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों ने चौकी का घेराव किया

Villagers surrounded the post after the death of a young man under suspicious circumstances.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,गढ़ीनेगी। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने चौकी का घेराव किया मौके पर पहुंचे कुंडा थाना अध्यक्ष के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।

 

 

निकटवर्ती कुंडा थाना अंतर्गत ग्राम गढ़ीनेगी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद गुस्साए परिजन भाजपा नेता सचिन बाठला के नेतृत्व में गढ़ी नेगी चौकी पहुँच गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया। बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए। ग्राम गढ़ीनेगी का रहने वाला सुंदर पुत्र हरपाल जो कि मानसिक रूप से परेशान चल रहा था वह पीछे के रास्ते गढ़ी नेगी पुलिस चौकी में घुस गया। इस दौरान वहाँ मौजूद ग्राम चौकीदार सतपाल की नजर उस पर पड़ी तो उसने सुंदर को पकड़कर चौकी में बैठा लिया कुछ देर बाद परिजनों को सूचना देने पर वह चौकी में आ गए और सुंदर को वहाँ से अपने साथ ले गए। आज दोपहर सुंदर की तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद ग्रामीण भाजपा नेता सचिन बाठला के साथ गढ़ी नेगी पुलिस चौकी पहुँच गए और पुलिस पर आरोप लगाने लगे। इस दौरान सूचना पर कुंडा थाना इंचार्ज विक्रम राठौर भी पहुँच गए। उन्होंने परिजनों से कहा कि यदि वह चाहें तो मृतक का पोस्टमार्टम करा सकते है। जिसके बाद परिजनों ने आपस मे वार्ता कर पोस्टमार्टम नही कराने का निर्णय लिया बाद में पुलिस

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 22 और 23 अक्टूबर को सजेगा सत्संग का दरबार,परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा नामदान

के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए .

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी से बीएससी छात्रा की मौत, 2 अन्य बच्चे पीलिया से पीड़ित; परिजनों का हंगामा, जांच में जुटा प्रशासन

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें