युवक ने 19 साल की छात्रा के सिर पर दिन दहाड़े मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली मारने वाले आरोपी और कोई नहीं छात्रा का दोस्त ही है. हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई

जानकारी के मुताबिक, छात्रा का नाम वंशिका बंसल (19 वर्षीय) था, जो सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज से डी-फार्मा कर रही थी. वंशिका फस्ट ईयर की छात्रा थी और हॉस्टल में रह रही थी. गुरुवार शाम को वो अपनी दोस्त के साथ किसी काम के लिए हॉस्टल से बाहर आई थी. तभी आरोपी छात्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही वंशिका दम तोड़ चुकी थी.

पुलिस के मुताबिक, वंशिका हरिद्वार की रहने वाली है. वहीं, आरोपी छात्र नाम आदित्य तोमर है, जो मूल रूप से यूपी के शामली जिले का रहने वाला है. जो फिलहाल देहरादून से सुंदरवाला रायपुर में रहता है. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं. पुलिस को यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

बेटी के हत्या की खबर मिलते ही वंशिका के परिजन भी देहरादून पहुंचे. वंशिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने अभी वंशिका का शव कोरोनेशन हॉस्पिटल में रखा गया है, जहां परिजनों ने काफी हंगामा किया. परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की. पिता का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन के लोग वंशिका पर फीस देने का दबाव बना रहे थे, इसको लेकर उसे लगातार धमकी भी दी जा रही थी. आरोप है कि हत्यारे को कॉलेज प्रबंधन के लोगों की शह मिल रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

पुलिस ने बताया कि मामला एक तरफा प्यार का है. आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी थी. वहीं पुलिस ने हत्या आरोपी आदित्य तोमर को घेराबंदी कर देहरादून आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad