युवती के साथ फोन पर अश्लील बातें करने वाले निलंबित हुए दरोगा पर आखिरकार मुकदमा हुआ दर्ज, अब इन धाराओं के अंतर्गत चलेगा केस,

Now a case has been filed against the suspended inspector who talked obscenely with a girl on the phone.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,पंतनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए युवती से फोन पर आपत्तिजनक बातें करने के मामले में जांच के बाद आरोपी दारोगा के साथ उच्च अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पंतनगर थाने के निलंबित एसएचओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों के बीच मातम, मोर्चरी के बाहर मां के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया बेटा

बताते चले कि पंतनगर के तत्कालीन एसएचओ की एक युवती से आपत्तिजनक बातचीत की ऑडियो बीते दिनों वायरल हुई थी। इस पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जांच के बाद आरोपी एसएचओ को निलंबित कर दिया था। मंगलवार देर रात एसएसपी ने आरोपी एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज करने के भी आदेश दिए। इस पर पंतनगर थाने में आईपीसी की धारा 354 (क) (1), 354 (क) (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की जांच सीनियर इंस्पेक्टर प्रतिमा भट्ट को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शुरू होने जा रहे पाताल भुवनेश्वर गुफा के कपाट; नवरात्र के पहले दिन उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, दो माह बाद मिला प्रवेश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में ठंडक शुरू