युवती को बहला-फुसला होटल मे चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

रामनगर। युवती के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाने का घिनौना मामला सामने आया है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंगलवार की रात्रि लगभग 11 बजे क्षेत्र निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने कोतवाले में तहरीर देकर बताया कि वह सिलाई का कार्य सीखने जाती है। विगत 15 दिनों से 4 युवक उसका पीछा कर रहे थे विगत 10 सितंबर को उक्त चारों युवक युवती को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गये जहां चारों युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये तथा वीडीयो भी बना ली। मंगलवार 28 सितंबर को चारों युवक दोबारा उससे होटल में चलने को जबरदस्ती करने लगे। उन्होंने धमकी दी कि हमारे साथ होटल चला नहीं तो तेरी वीडियो वायरल कर देंगे। युवकों को जबरदस्ती करते हुए तीन महिलाओं ने देख लिया जिस पर उक्त चारों युवक भाग गये।
युवती की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

