युवती ने पलक झपकते ही ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई पीएनबी बैंक मैनेजर की पत्नी के तीन लाख रुपये के सोने के हार पर किया हाथ साफ, तीसरी आंख ने आरोपी युवती को कैसे पहुचाया सलाखों के पीछे ,पढिए पूरी खबर!

In the blink of an eye, the girl took away the gold necklace worth Rs 3 lakh of the PNB bank manager's wife, who had gone to get ready in the beauty parlor, how the third eye put the accused girl behind the bars, read the full news!

खबर शेयर करें -

पंचवटी कॉलोनी निवासी विकास जोशी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मैनेजर हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा कि 14 अक्टूबर को उन्हें परिवार के साथ अन्न प्राशन के कार्यक्रम में जाना था। उनकी पत्नी तैयार होने के लिए पंचवटी कॉलोनी स्थित स्टार ब्यूटी पार्लर में गईं थी। वह तैयार हो रही थी कि तभी एक महिला सर्वे के बहाने ब्यूटी पार्लर में दाखिल हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: रामनगर के अक्षत गोपाल और बागेश्वर की गीतिका पंत बने प्रदेश टॉपर; बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

उसकी नजर बैंक मैनेजर की पत्नी के सोने के हार पड़ी, जो बैग में रखा था। उसने हार चोरी किया और चुपके से निकल गई। हार गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आवास विकास निवासी जसलीन कौर उर्फ प्रीति के घर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज में जनजातीय जमीन कांड: कानूनगो पर गिरी गाज, विधायक पुत्र अतुल पांडेय को नोटिस—28 लाख के खेल की जांच तेज

छानबीन में पुलिस ने चोरी किया हार जसलीन के घर में रखे कूड़ेदान से बरामद कर लिया, लेकिन जसलीन भाग निकली। बुधवार को टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने टीम के साथ जसलीन को चोरगलिया रोड स्थित नंधौर द्वितीय गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि जसलीन के खिलाफ पहले भी सात मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; अब सुबह 6:45 पर खुलेंगे विद्यालय, एक घंटा पहले होगी छुट्टी