युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

अभी दो दिन पूर्व ही हुई थी मां की तेरहवी ओर आज बेटी के निधन से परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें -

 

काशीपुर।एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर यूवटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

बताते चले कि मृतका की माँ दुर्गा देवी निवासी मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर का भी बीती 31 मई को स्वर्गवास हो गया था। 2 दिन पूर्व ही मां की तेरहवीं हुई थी। वही दोपहर को अचानक राधा ने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।पुलिस को सूचना देने पर बासफौड़ान चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी है।मृतका राधा के पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। राधा सैनी सात बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी पांच बहनों का विवाह हो चुका है, जबकि वो अपनी एक बहन व मां के साथ रह रही थी। जिसमें मां की भी विगत 31 मई को मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'