यूपी सीमा पर सिपाही के साथ मारपीट कर राइफल लूटने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । काशीपुर पुलिस ने यूपी की सीमा पर सिपाही के साथ हुई लूटमार की घटना को लेकर खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है, गिरफ्तार बदमाश को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

बताते चलें कि उत्तराखंड के जसपुर की सीमा के साथ लगे बिजनौर जिले के भूतपुरी में रुद्रपुर से ट्रक में मैली भरकर लाई जा रही थी कुछ मैली भूतपुरी सड़क पर गिर गई जिस को वहां से हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई थी, अभी मैंली हटाने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और ट्रक ड्राइवर को मैली गिराने पर गाली गलौज करने लगे वही पर हल्का नंबर 3 में तैनात सिपाही ललित कुमार व एक होमगार्ड भीम सिंह भी मौजूद थे।इसी दौरान बदमाशों ने सिपाही व होमगार्ड के साथ मारपीट करने का प्रयास करना शुरू कर दिया जिस पर सिपाही व होमगार्ड दोनों बदमाशों से भिड़ गए बदमाशों ने सिपाही से रायफल लूट ली और राइफल की बट से मारपीट करते हुए ललित को घायल कर दिया और इंसास राइफल व् मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए थे, घटना के वक्त किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दी थी, वीडियो में दो बदमाश सिपाही से इंसास राइफल छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा कर उनका इलाज करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने घटना से आहत सिपाही से मारपीट कर उसकी इंसास राइफल छीनकर ले जाने के संबंध में थाना अफजलगढ़ में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, साथ ही बॉर्डर पर स्थित पड़ोसी जनपदों के थानों मदद मांगी गई, इसी के तहत उत्तराखंड काशीपुर पुलिस द्वारा बदमाशों की छानबीन में की गई संयुक्त कार्यवाही के चलते प्रकाश में आए अभियुक्त रहमान पुत्र जीशान निवासी मोहल्ला अल्लीखाँ कस्बा थाना काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े 👉 10वीं पास के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस के जवान से छीनी गई राइफल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया है कि इंसास राइफल की मैगजीन मय 20 कारतूस लेकर इसका साथी अभियुक्त हैदर पुत्र सरताज निवासी विजय नगर नई बस्ती काशीपुर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं गिरफ्तार अभियुक्त जीशान व् हैदर अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, दोनों के विरुद्ध उत्तराखंड में पहले भी लूट चोरी आदि के कई मामले पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad