रहस्यमयी धमाके से उभरने के बाद फिर आज से जनता के बीच पहुचेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष

लालकुआं: घर मे रहस्यमयी धमाका होने के दो दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट एक बार फिर जनता के बीच पहुच रहे है। शुक्रवार को वह लालकुआं के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में आयोजित श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
बता दे कि दो दिन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हल्द्वानी स्थित आवास में रहस्यमई धमाका हुआ था। सत्ता पक्ष के जिलाध्यक्ष घर पर हुए इस धमाके की गूंज देहरादून तक पहुंच गई। जिसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला सक्रीय हो गया। हालांकि गत दिवस जिला प्रशासन ने सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते धमाका होने की बात कही है। धमाके की सूचना के बाद उनके घर में उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ है। इधर धमाके से उभरने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शुक्रवार को लालकुआ के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन हांडी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम के मौके पर बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। गणेश महोत्सव के आयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट आज देर लगभग शाम सात बजे आयोजित हांडी फोड़ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करने के साथ ही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित भी करेंगे।

