राखी बंधवाकर वापस लौट रहे युवक की मौत, खाना खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम भैरव चंद्र और उम्र 22 साल है. भैरव रोडवेज स्टेशन के पास ही एक रेस्टोरेंट में काम करता था. लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने अपनी बहन के घर गौलापार बगजाल गया था. राखी बंधवा कर वापस लौटते समय उसने अपने ही रेस्टोरेंट में खाना खाया. खाना खाने के बाद अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारी आनन-फानन में युवक को बेस अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मामले में आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad