राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में छात्रों के साथ रैगिंग, सर मुंडवाए दिखे 27 जूनियर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हमेशा रैगिंग के लिए विवादों में रहने वाला हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज फिर सुर्खियों में आ गया है. ताजा मामला जूनियर छात्रों के रैगिंग के नाम पर सिर मुंडवाने का बताया जा रहा है. जूनियर छात्रों को सिर मुंडवा कर मेडिकल कॉलेज परिसर में घुमाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ऐसे में एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं.

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी का कहना है कि अभी तक रैगिंग के मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है. अरुण जोशी ने कहा कि अक्सर छात्र स्वयं ही सिर को मुंडवा लेते हैं. इसको रैगिंग से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

वायरल वीडियो में सभी छात्रों के सिर मुंडे हुए हैं. वो एक लाइन में चलते हुए हाथ पीछे कर पीठ पर बैग लिए हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र हैं. इन छात्रों ने किसके कहने पर सिर को मुंडवाया, कोई भी इस मामले में बोलने से बच रहा है. इससे कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ऐसे में यह पूरा मामला रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि दिलचस्प बात ये भी है कि इस पूरे मामले में कोई भी छात्र कुछ भी कहने से बच रहे हैं. कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी का कहना है कि अभी तक रैगिंग के मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

प्राचार्य का कहना है कि अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो जांच की जाएगी. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अरुण जोशी का कहना है कि छात्र स्वयं ही सिर को मुंडवा लेते हैं. इसको रैगिंग से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है. वहीं बीते साल दिसंबर में भी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया था. तब MBBS छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे. तब एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों ने दो जूनियर छात्रों को पीट दिया था, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया था.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

पिटाई के बाद जूनियर छात्रों ने बाहर से 3 लड़कों को बुलाया और काफी हंगामा किया. इसके बाद विवाद और बढ़ गया था. इस दौरान छात्रों के दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट में चार छात्र मामूली रूप से घायल हो गए थे. वहीं कॉलेज प्रशासन ने तब इस पूरे मामले को आपसी विवाद बताया था.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad