राजनीतिक लोग अपने लोभ लालच के चलते पार्टी बदलने का काम करते हैं-अरविंद पांडे

काशीपुर। यशपाल आर्य के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक दूसरे पर बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है ।
यह भी पढ़े 👉 चुनावी रण में उतरने से पहले त्रिलोक सिंह चीमा को मुख्यमंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने दलबदल करने वाले नेताओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग अपने लोभ लालच के चलते पार्टी बदलने का काम करते हैं लेकिन किसी भी नेता के दलबदल करने से किसी भी पार्टी को नुकसान नहीं होता है।
यह भी पढ़े 👉 कम हाइट पर गांव वाले देते थे ताना, प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी हत्या
बता दें कि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी करने के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते बाजपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने दलबदल करने वाले नेताओं पर बयान दिया है। इस दौरान अरविंद पांडे ने अपने स्वार्थ के लिए दल बदल करने वाले नेताओं को घटिया बताते हुए कहा कि किसी के आने जाने से किसी भी दल का नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने यशपाल आर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने स्वार्थ और परिवार को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए कुछ लोग पार्टी बदलने का काम करते हैं जिन्हें रोक पाना किसी के बस में नहीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

