राजनीति के रंग, नैनीताल जनपद के यह दो बड़े नेता जल्द हो सकते हैं भाजपा में शामिल, पढ़े पूरा समाचार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के दो बड़े जनप्रतिनिधि जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिनके भाजपा में शामिल होने से दोनों विधानसभाओं में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावनाएं बनी हुई है। हालांकि भाजपा का एक घूट इसका विरोध करता हुआ दिखाई दे रहा है।


राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा व लालकुआं विधानसभा से निर्दलीय रूप से जिला पंचायत सदस्य चुने गए डॉ मोहन सिंह बिष्ट के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। खबर है कि भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कैड़ा की गत मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात हुई है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों का कहना है कि कैड़ा 8 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इसके अलावा भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद जिला पंचायत सदस्य का निर्दलीय रूप से चुनाव जीते डॉ मोहन सिंह बिष्ट के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं आम है। हल्दूचौड़ निवासी डॉ मोहन सिंह बिष्ट लालकुआं विधानसभा से विधायक के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों विधानसभाओं में विधानसभा चुनाव रोमांचक होने की संभावना बन गई है। हालांकि भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल कई जनप्रतिनिधि इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

पहले भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं कई नेता

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम विधायकों व जनप्रतिनिधियों का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इससे पहले पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार और धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राजकुमार तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा भी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर