राज्य कर विभाग के हेड असिस्टेंट के घर में दिनदहाड़े चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए की नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने ही दिनदहाड़े पॉश कॉलोनियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है काशीपुर की मानपुर रोड स्थित एक पॉश कालोनी में रहने वाले राज्य कर विभाग के हेड असिस्टेंट के घर पर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोलते हुए लाखों रुपए की नकदी और रुपयों पर हाथ साफ कर दिया इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

मानपुर रोड पर स्थित विश्वनाथ पुरम की गली नम्बर एक मे रमेश चन्द्र अपनी पत्नी मनीषा के साथ रहते है। रमेश चंद काशीपुर राज्य कर विभाग में हेड असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। रोज की तरह जब वह अपने कार्यालय गए हुए थे घर में मनीषा अकेली थी तथा दोपहर 2:00 बजे वह घर में ताला लगाकर अपने परिचित के घर नागनाथ मंदिर के पास गई हुई थी जब वह वापिस आई तो उन्हें घर के ऊपर बालकोनी के गेट खुलने की आवाज आई, उन्हें समझते देर नहीं लगी कि घर मे कोई मौजूद है आनन फानन में पड़ोसी को सूचना देने के बाद 112 नम्बर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर प्रतापपुर चौकी प्रभारी रूबी मौर्य पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुँची और जांच की। पीड़ित रमेश चंद ने बताया कि उनके कमरे की अलमारी में रखी लगभग 3 से 4 लाख की ज्वैलरी व कुछ नकदी गायब मिली जबकि अलमारी खुली हुई थी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। वही दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी में हुई चोरी से क्षेत्र में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश