राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऊधमसिंह नगर और चंपावत की होगी भिड़ंत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को ऊधमसिंह नगर और चंपावत की टीम के बीच खेला जाएगा। हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल के बीच तीसरे के लिए मुकाबला होगा।

खेल निदेशालय व हॉकी उत्तराखंड के समन्वय से जारी प्रतियोगिता में सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार मैच खेले गए। पहले मैच में अल्मोड़ा और नैनीताल की टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे मैच में ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी गढ़वाल को 3-0 से हराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम


तीसरे मैच में देहरादून ने पिथौरागढ़ को 2-1 से हराया। दिन के अंतिम व चौथे मैच में चंपावत ने हरिद्वार को 1-0 से शिकस्त दी। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, हॉकी कोच मोहित, शिखा बिष्ट, धीरज जोशी, अमित कटारिया, विकास पंत, महेश्वर नेगी, मोहित सिंह, सौरभ पटवाल, विनय किशोर आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप