राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में राज्य स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर नगर निगम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नगर निगम काशीपुर द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम मेयर उषा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त विवेक राय ने प्रधानमंत्री स्वनिधि व आवास योजना के लाभार्थियों को योजना के बारे में बारीकी से समझाया । इस दौरान स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक अनुनय कुमार व फिल्ड अधिकारी विकास ने भी ऋण सुविधा के बारे में जानकारी दी तथा लाभार्थियों से 20000 व 50000 के अगले ऋण के फॉर्म भराए।लाभार्थियों ने इस योजना से मिले 10000 के लोन व पुनः 10000 के अनुदान से उन्हें कोविड से अपना जीवन व व्यापार पटरी पर लाने में मदद मिलने का उल्लेख करते हुए मा प्रधानमंत्री , मा. मुख्यमंत्री , मा. मेयर व नगर निगम का आभर व्यक्त किया। इस दौरान एक लाभार्थी कार्यक्रम के बीच में ही मा. प्रधानमंत्री जी को दुआएं देते हुए रो पड़े।

लाभार्थियों को उनका व मा. प्रधानमंत्री जी का चित्र दुकान पर लगाने हेतु नाम पट्टीका वितरित की गयी।
इसके अतिरिक्त निगम ने आपने 09 स्वयं सहायता समूह को उनके उत्कृष्ट कार्य मशरूम उत्पादन, अचार निर्माण, फैंशी वस्त्र निर्माण, मूर्ति निर्माण,पेंटिंग, pop उत्पाद, भगवान जी का वस्त्र निर्माण, रामदाने के लड्डू, बेड शीट कुशन निर्माण के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त, पार्षद रवि, विजय, भावना, मनोज बाली अनिल चौहान, सुरेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

