रानीखेत में भीषण अग्निकांड में 12 दुकानें जलकर राख

खबर शेयर करें -

रानीखेत: यहां सरकारी अस्पताल के पास मीना बाजार में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना तड़के तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है।

शनिवार को तड़के नगर के सघनतम मीना बाजार में आग लगने के कारण 12 दुकाने राख हो गई। इस अग्निकांड से कम्पयूटर और मोबाइल सहित बहुत सा कीमती सामान खत्म हो गया। इस हादसे के कारण दुकानदारों को लगभग एक करोड़ रुपए की क्षति होने का अंदेशा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

बताया जाता है कि आग एक मोमो -चाऊमिन वाले की दुकान से लगना शुरू हुई। इसके बाद बगल में एक मोटर मैकेनिक की दुकान को आग ने चपेट में ले लिया। मोटर मैकेनिक की दुकान में रखे एयर कम्प्रेसर तपने के बाद उसमें भी धमाका हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

धमाका इतना जबर्दस्त था कि शहर भर में सुना गया ।कम्प्रेसर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।जिसकी जद में आधा दर्जन के करीब दुकानें आ गई। पुलिस प्रशासन के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।