रामनगर : करीब 11 लाख रुपये मूल्य की लकड़ी पकड़ी, 37 हजार का जुर्माना वसूला

खबर शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल)। कृषि उत्पादन मंडी समिति रामनगर के सचल दल ने 10 लाख 88 हजार 950 रुपये मूल्य की लकड़ी पकड़ी और 37 हजार 220 रुपये जुर्माना वसूला।
मंडी सचिव सहील अहमद ने बताया कि काशीपुर रोड पर मंडी समिति का सचल दल चेकिंग कर रहा था।

इस दौरान एक ट्रक लकड़ी से लदा हुआ आ रहा था। सचल दल ने वाहन यूपी-25एटी-4368 को रोका जो कि वन निगम के डिपो से बिना मंडी शुल्क दिए लकड़ी जसपुर को जा रहा था। सचल दल ने जब वाहन चालक से मंडी समिति से संबंधित प्रपत्र मांगे तो उसने मंडी से संबंधित प्रपत्र नहीं होने की बात कही। मौके पर सचल दल ने 10.1284 घन मीटर लकड़ी का मूल्य 10 लाख 88 हजार 950 रुपया आंका। इस पर मंडी शुल्क 21776 रुपये, विकास शुल्क 5444 रुपये, सेस 10000 रुपये और 37220 रुपये जुर्माना रॉयल टिंबर ट्रेडर्स जसपुर से वसूला। सचल दल में मंडी सचिव सहील अहमद, मंडी निरीक्षक बच्चे लाल दुबे, मंडी सहायक सुरेंद्र सिंह, गार्ड सुनील आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर