रामनगर की जामा मस्जिद से चोरों ने पाइप और शटरिंग का सामान उड़ाया, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

रामनगर: जामा मस्जिद रामनगर से लाखों रुपये के लोहे के पाइप और शटरिंग का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरों ने मस्जिद निर्माण के लिए लाये गये पाइप की कई खेपों में चोरी किया. मामले की जानकारी मस्जिद कमेटी को मिलने के बाद उन्होंने चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को तहरीर दी.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

बुधवार को इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि रामनगर स्तिथ जामा मस्जिद में पिछले लंबे समय से निर्माण का कार्य चल रहा है.बरसात के चलते कुछ समय से कार्य बंद कर दिया गया था. इसी बीच मस्जिद में रखी निर्माण समाग्री कम होनी लगी. जिसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने मस्जिद के सीसीटीवी कैमरों की जांच की. जिसमें चोर तीन दिन से मस्जिद में रखे पाइप चोरी दिखाई दिये. कमेटी पदाधिकारियों ने बताया चोर दो लाख रुपये के पाइप चोरी कर ले गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं. सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. चोर पाइप ले जाते हुए नजर आ रहा है. साथ ही इस मामले में एक व्यक्ति से पूछताछ भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad