रामनगर के आपोखरा रेंज में बाघ का शव मिलने से वनकर्मियों में हड़कंप

खबर शेयर करें -

रामनगर: आपोखरा रेंज में बाघ का शव मिलने से वनकर्मियों में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए वन विभाग के कार्यशाला में भेजा है. डीएफओ ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

आमपोखरा रेंज में बाघ की मौत की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया. बता दें कि आमपोखरा रेंज के अंतर्गत पश्चिमी शिवनाथपुर बीट के पथरूवा नाले में वन विभाग की टीम को एक गंभीर अवस्था में घायल बाघ होने की सूचना मिली थी.

सूचना पर रामनगर के वन विभाग की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही बाघ की मौत हो गई. जिसके बाद बाघ का शव रामनगर वन विभाग के कार्यशाला में लाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

मौके पर पहुंचे प्रभागीय वन अधिकारी बलवंत सिंह शाही ने बताया कि बाघ की उम्र करीब 9 वर्ष है. डीएफओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मौत आपसी संघर्ष से प्रतीत हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad