रामनगर के दाबका पुल पर बड़ा सड़क हादसा, तीन कारों की जोरदार भिड़ंत

खबर शेयर करें -

रामनगरः कालाढूंगी-रामनगर हाईवे के दाबका पुल पर तीन कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में चालक कार में ही फंस गया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने चालक को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई. इसी बीच मौके से गुजर रहे हल्द्वानी एआरटीओ विमल पांडे ने घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के सिर से काफी खून बह रहा था. जिसे एआरटीओ विमल पांडे ने खुद रास्ते में सिर से बह रहे खून को कपड़े से बांधकर रोके रखा. इस दौरान एआरटीओ भी खून से लथपथ हो गए. उन्होंने घायल व्यक्ति को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. घायल व्यक्ति का नाम नामित तिवारी बताया जा रहा है. जो हल्द्वानी के लामाचौड़ का रहने वाला है. वहीं, हादसे में अन्य लोग भी घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि वो काशीपुर से मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे थे. उन्होंने हाईवे पर हादसे को देखा वो रुक गए. इस दौरान सड़क पर खड़े लोग तमाशबीन बने थे, लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल की मदद नहीं कर रहा था. ऐसे में उन्होंने मानवता का फर्ज निभाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम किया है.

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति काफी गंभीर हालत में था. जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. उसके परिजनों को भी फोन पर सूचित कर दिया गया है. उसके परिवार वाले भी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि नमित तिवारी हल्द्वानी से रामनगर जा रहे थे. तभी दाबका पुल पर सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad