रामनगर : कैंटर वाहन में शव मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

रामनगर: शहर में सोमवार सुबह कैंटर वाहन में मिला शव मिलने से हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. साथ ही पुलिस टीम इस मामले की जांच तत्परता से जांच कर रही है.

कैंटर वाहन के केबिन में मिला शव: आपको बता दें कि सोमवार की सुबह रामनगर भवानीगंज के पास स्थित कुष्ठ आश्रम के समीप स्थित वन निगम के खाली पड़े प्रांगण में खड़े एक कैंटर वाहन के केबिन में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया. शव की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत

शव की हुई शिनाख्त: शव पड़े होने की सूचना मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने उक्त वाहन के केबिन में पड़े शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कराई. मृतक की शिनाख्त बलविंदर सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी रामनगर के भवानीगंज के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद बलविंदर के परिजन भी मौके पर पहुंचे. बलविंदर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल