रामनगर : कोबरा के काटने से 12 साल की खुशी की मौत, सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा

खबर शेयर करें -

रामनगरः नैनीताल जिले में रामनगर के ग्राम गोरखपुर बेड़ाझाल में एक 12 साल की बच्ची खुशी को कोबरा ने डस लिया. घटना उस समय की है जब खुशी स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी. कोबरा के काटने के तुरंत बाद परिजन खुशी को बाजपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए. जहां खुशी ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

रामनगर की गोरखपुर बेड़ाझाल के भुवन चंद्र की 12 वर्षीय बेटी खुशी को कोबरा ने काट लिया. घटना के समय खुशी स्कूल के लिए तैयार हो रही थी. बताया जा रहा है कि सांप दरवाजे के पीछे छिपा था. खुशी के परिजन तुरंत खुशी को लेकर अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

इसके बाद सांप को पकड़ने के लिए रामनगर से सेव द स्नेक सोसाइटी की टीम को बुलाया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा का रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ा. वहीं, इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad