रामनगर : चिकित्सालय मे इलाज के लिए आई महिला के पर्ची की लाइन में खड़े होने के दौरान युवक ने काट दिए बाल फिर..

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जनपद के रामनगर में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है. एक युवक ने अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगी महिला के बाल काट दिए. जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में एक महिला अपने इलाज के लिए अस्पताल आई थी. महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची की लाइन में खड़ी हो गई. लेकिन इसी दौरान उसके साथ हैरान करने वाली घटना घटित हो गई. पर्ची की लाइन में ही खड़े एक युवक ने महिला के बाल काट दिए और मौके पर मौजूद लोग हक्का-बक्का रह गए.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 354 अभियोग के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया. वहीं मामले में एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है. उन्होंने बताया कि युवक रामनगर के टांडा क्षेत्र का रहने वाला है.