रामनगर : जिप्सी चालकों ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के साथ नए नियमों के खिलाफ डीएफओ का किया घेराव

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल के रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले सीतावनी जोन में पर्यटन को लेकर बने नए नियमों के खिलाफ जिप्सी चालकों ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में डीएफओ कुंदन कुमार का घेराव किया. इस दौरान उन्होंने डीएफओ को भंडारपानी तक जिप्सियों को जाने की अनुमति देने की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

बता दें कि बुधवार को पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में जिप्सी चालकों ने डीएफओ कुंदन सिंह के कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भंडारपानी मार्ग पर जिप्सियों को छोड़कर सभी वाहनों को टेड़ा चौकी से भेजा जा रहा है. जिसका जिप्सी चालक विरोध करते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि भंडारपानी में जिप्सियों को जाने की अनुमति दी जाए. रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि जिप्सी चालकों ने भण्डारपानी तक जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा. उसके बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad