रामनगर : पिता के साथ नदी में नहाने गया किशोर पानी के तेज बहाव में बहा, 2 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद किशोर का शव बरामद

खबर शेयर करें -

नैनीताल के रामनगर में रविवार दोपहर बाद कोसी नदी में पिता के साथ नहाने गया 12 वर्षीय किशोर पानी के तेज बहाव में बह गया. पिता ने बेटे को खोजने का काफी प्रयास किया. लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चल सका. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने कोसी नदी में बहे बालक को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में बहे किशोर का शव बरामद किया. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  जिले के अपराधियों पर चला एडीएम विवेक राय का हंटर ,बिंदुखत्ता के डीकर सिंह सहित चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि रामनगर के ग्राम नई बस्ती पूछड़ी निवासी गोविंद सिंह बिष्ट रविवार की दोपहर बाद गांव में स्थित कोसी नदी में अपने तीन बच्चों के साथ नहाने के लिए गए थे. उन्होंने बताया कि इसी बीच नहाते-नहाते गोविंद बिष्ट का 12 वर्षीय बेटा धीरज बिष्ट पानी के तेज बहाव में बह गया. बच्चों की चीख पुकार के बाद गोविंद बिष्ट ने भी अपने बच्चों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन वह सफल नहीं हो पाए.

यह भी पढ़ें 👉  अमित बिष्ट बनकर किराए पर क्यों रह रहे थे अजीम मिया ? क्या हे असली नाम के पीछे की कहानी पुलिस जांच में जुटी

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और उन्होंने नदी में करीब 2 घंटे तक सर्च अभियान चलाया. जिसके बाद धीरज बिष्ट का शव रामनगर के कालू सिद्ध गेट के पास से बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन: पूरन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी महासचिव; आगामी निविदाओं के बहिष्कार का ऐलान