रामनगर : पुलिसकर्मियों के साथ पूर्व सैनिक ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रामनगर में एक पूर्व सैनिक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बीती रात आइआरबी का जवान विपिन रावत लखनपुर चुंगी पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान पीडब्लूडी निवासी सतीश शर्मा ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर आरोपी ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

आरोपी ने कुछ अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की.पुलिस नेबताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सतीश के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad