रामनगर : प्यार में धोखा खाई बहन की मौत का बदला लेने के लिए भाई ने उठाया यह खौफनाक कदम

खबर शेयर करें -

रामनगरः चार दिन पहले अगवा हुए व्यापारी सोहेल सिद्दीकी का शव बरामद यूपी के मुरादाबाद के छजलेट के पास एक गन्ने के खेत में मिला है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी भरत आर्या को भी गिरफ्तार किया है, जो सेना में तैनात है. जबकि, दूसरा आरोपी फरार चल रहा है. वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्याकांड में अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कहते हुए रामनगर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया. शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के आला अधिकारियों ने कोतवाली में डेरा जमा लिया है.

बता दें कि, सोहेल सिद्दीकी की चोरपानी में स्टेशनरी की दुकान थी. वो 2 अगस्त की रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से वापस घर आ रहा था. इसी बीच रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. उसकी बाइक भी अपहरणकर्ता अपने साथ ले गए थे. जब सोहेल घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई ने कोतवाली पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस और सोहेल के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. चार दिन बाद शुक्रवार सुबह लापता सोहेल का शव और उसकी बाइक यूपी के मुरादाबाद के छजलेट इलाके से बरामद हुए. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और अन्य लोग मुरादाबाद पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

वहीं, मृतक के पड़ोसी ताईफ खान का कहना है कि यदि पुलिस तत्परता से कार्य करती तो सोहेल सकुशल बरामद हो जाता, लेकिन पुलिस ने हीलाहवाली की. परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कई आरोपी नजर आ रहे हैं, लेकिन एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे लेकर परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, स्थिति को देखते हुए एसपी सिटी हरवंश सिंह ने रामनगर कोतवाली में डेरा जमा लिया है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे किसी प्रकार की शांति भंग ना हो।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में ग्राम चोरपानी निवासी भरत आर्या को गिरफ्तार किया गया है. उसका एक अन्य साथी रामनगर के नारायणपुर मूल्या निवासी दिनेश टम्टा अभी फरार है. घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला भी सामने आया है. आरोपी भरत की बहन का मृतक सोहेल के साथ प्रेम प्रसंग था. उसके अवैध संबंध भी थे. उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजनों ने सोहेल से युवती की शादी की बात भी की, लेकिन सोहेल ने मना कर दिया था, जिसके बाद आरोपी की बहन ने 4 साल पहले आत्महत्या कर ली थी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

एसपी क्राइम ने बताया कि इसके बाद से ही भरत ने सोहेल को ठिकाने लगाने की ठान ली थी. भरत आर्या पठानकोट में सेना में तैनात है. जो बीती 14 जुलाई को छुट्टी पर अपने घर आया था. घर आने के बाद उसने अपने दोस्त के साथ सोहेल सिद्दीकी की हत्या करने की साजिश रची. 2 अगस्त की रात को आरोपियों ने अपनी कार से सोहेल की बाइक पर टक्कर मारी, जिसमें सोहेल घायल हो गया. इसके बाद उन्होंने उसे अपनी कार में डाला और उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

शव की शिनाख्त न हो, इसको लेकर आरोपियों ने मृतक के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी. फिलहाल, आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है. उधर, मृतक के परिजनों ने कोतवाली में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपी और उसके परिजनों व फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. मामले में एसपी क्राइम ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है. जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad